• Fri. Jul 3rd, 2026

शेरगढ़ पुलिस ने असलाह बनाने की अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

ByVijay Singhal

Apr 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ में थाना शेरगढ़ पुलिस ने असलाह बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी भाग जाने में सफल रहे। शेरगढ़ थाना प्रभारी सोनू सिंह ने मंगलवार को बताया की पुलिस को देर रात सूचना मिली की गांव उझानी से रामपुर जाने वाले मार्ग पर बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास बने कमरे में असलाह बनाने का कार्य चल रहा है। जिला बदर आरोपी काफी दिन से यहां सक्रिय रहकर आसपास के इलाके में हथियारों की सप्लाई कर रहा है। जबकि अवैध फैक्ट्री से महज दो किलोमीटर दूर ही बिशंभरा चौकी है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से जिला बदर आरोपी सलीम पुत्र शौकत निवासी विशंभरा और झबरू पुत्र जसमल निवासी जाघाबली थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक बंदूक बारह बोर, चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और 20 कारतूस 315 के बरामद हुए हैं। वहीं फैक्ट्री से आरी, हथौड़ा, छैनी, पाइप काटने की मशीन और अन्य सामान जब्त किया है। इनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। दोनों आरोपियों पर थाना शेरगढ़ में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। शेरगढ़ थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया की पुलिस टीम में एसआई मनोज भाटी, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार आरक्षी युवराज सिंह और सुमित चौहान आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.