हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील पर फायर झोंक दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के सौंख-मथुरा मार्ग स्थित लालपुर नहर के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे की है। शहर कोतवाली के डेम्पियर नगर अधिवक्ता समीर लवानिया घर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए निकले थे। वह सौंख होकर गोवर्धन जा रहे थे। नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दी। इसके बाद आरोपी बाइक से फुर्र हो गए। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लालपुर नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। अधिवक्ता का उपचार चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
