हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में प्रेमी-प्रेमिका ने थाना मांट के सामने मंदिर में परिजन और पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली। दोनों के परिजन ने भी थाने में लिखित में शादी पर अपनी रजामंदी जताई है। गांव पंचायत जाबरा के गांव नगला बरी निवासी मिथलेश ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। बताया कि वह नौहझील के गांव बादौठ निवासी कपिल से प्यार करती है। परिजन कपिल के साथ शादी करने को तैयार नहीं हैं और उसकी पिटाई करते हैं। बुधवार को थाने पहुंची मिथलेश व उसके परिजन से पुलिस ने बात की। प्रेमी के परिजन को भी बुलवा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद दोनों के परिजन थाने के सामने मंदिर में ही कपिल और मिथलेश की शादी करने को तैयार हो गए। आनन-फानन देवी मंदिर में शादी की व्यवस्था की गई। यहां मिथलेश और कपिल ने एक-दूसरे को माला पहनाई। कपिल ने मिथलेश की मांग में सिंदूर भरा। मिथलेश के परिजन शादी से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि उन्होंने थाने में लिखकर दिया कि वह शादी से सहमत हैं। प्रेमी-प्रेमिका ने शादी के बाद पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
