विनय के मुताबिक सुबह सात बजे ट्रेन कोसीकलां स्टेशन के आगे निकली तो उनकी पत्नी की नींद खुली। पत्नी ने देखा तो उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में मोबाइल, दो स्मार्ट वॉच, सोने की चूड़ी, पैन कार्ड और 3 हजार की नकदी रखी थी। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
दूसरी घटना में नाबालिग बच्चियों ने रेलयात्री के बैग से पर्स और मोबाइल पार कर दिया। मेरठ निवासी अश्वनी ने बताया कि वह पत्नी और सास के साथ मथुरा घूमने आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्लेटफार्म संख्या दो की रैंप से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान कम उम्र की दो बच्चियां उनके पास पहुंचीं। एक बच्ची खाने का सामान मांगने लगी, तभी दूसरी बच्ची ने मौका का फायदा उठाकर बैग में रखा पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर अश्वनी ने बच्चियों को तलाश भी किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है।
