• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा एसएसपी ने किए दरोगाओं के तबादले:16 उप निरीक्षकों का किया ट्रांसफर

ByVijay Singhal

Nov 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। एसएसपी ने 8 चौकी प्रभारी सहित 16 दरोगाओं के ट्रांसफर किए। एसएसपी की तबादला लिस्ट में 2 दरोगाओं को बलदेव और सदर बाजार थाना में एस एस आई बनाया है।

बंगाली घाट चौकी प्रभारी का हुआ तबादला

मथुरा बंगाली घाट पुलिस चौकी प्रभारी सहित 16 दरोगा के तबादले कर दिए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने लंबे समय से थाने और चौकियों में तैनात 16 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया। एसएसपी ने शहर कोतवाली की बंगाली घाट पुलिस चौकी प्रभारी अनुज तिवारी का थाना रिफाइनरी की पुलिस चौकी बाद पर ट्रांसफर कर दिया।

रंग जी चौकी प्रभारी बने बलदेव कस्बा प्रभारी

पिछले लंबे समय से थाना कोतवाली वृंदावन की रंग जी मंदिर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जतिन पाल का थाना बलदेव ट्रांसफर कर दिया गया। एस आई जतिन पाल को बलदेव कस्बा प्रभारी बनाया गया है। जतिन पाल के स्थान पर बलदेव कस्बा प्रभारी मोहित मलिक को भेजा है। दरोगा मोहित मलिक अब रंग जी मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी होंगे।

इन दरोगाओं के भी हुए तबादले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने लंबे समय से थाने और चौकियों में तैनात 16 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। एसएसपी ऑफिस से जारी हुई तबादला लिस्ट के अनुसार उप निरीक्षक सतवीर सिंह को थाना छाता से एस एस आई थाना बलदेव, यशपाल सिंह को चौकी प्रभारी पव्वीपुर थाना सुरीर से चौकी प्रभारी बरौली थाना बलदेव, प्रेम किशोर चौकी प्रभारी बरौली थाना बलदेव से थाना गोवर्धन, श्रीमती रेखा थाना फरह से थाना गोवर्धन, शिव शरण सिंह थाना मगोर्रा से चौकी प्रभारी लक्ष्मी नगर थाना जमुना पार, यशपाल सिंह चौकी प्रभारी लक्ष्मी नगर से थाना नौहझील, प्रेमपाल सिंह थाना नौहझील से चौकी प्रभारी पव्वीपुर थाना सुरीर, सुरेंद्र कुमार चौकी प्रभारी परखम थाना फरह से थाना गोवर्धन, योगेश कुमार चौकी प्रभारी बाद थाना रिफाइनरी से थाना मगोर्रा, महावन थाना प्रभारी से हटाए गए अरविंद कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बंगाली घाट थाना कोतवाली, बदन सिंह वाचक एसपी सिटी नगर से एसएसआई थाना सदर बाजार, पवन कुमार शर्मा थाना गोवर्धन से वाचक एसपी अपराध, नरेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी परखम थाना फरह बनाकर भेजा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.