• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा में बस अड्डे पर ठंडे की जगह मिल रहा पीने के लिए गर्म पानी

ByVijay Singhal

Apr 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तापमान बढ़ने के साथ ही पुराने बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। यात्रियों को पीने के लिए गर्म पानी मिल रहा है। बैठने के लिए भी नीम के पेड़ का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां लगे पांच पंखे खराब पड़े हैं। ट्रिपल पी मॉडल पर विकसित होने का इंतजार कर रहे पुराने बस अड्डे से यात्री सुविधाएं नदारद हैं। गर्मी के मौसम में पुराने बस अड्डे पहुंच रहे यात्रियों को बैठने, पीने के पानी और शौचालय के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात से यात्री परेशान हैं। उनकी परेशानी सुनकर समाधान करने वाला कोई नहीं है। बस अड्डे पर लगे पंखों में से पांच पंखे खराब पड़े हैं। परिसर में लगी पानी की टंकी धूप में रखी है। दोपहर के वक्त टंकी का पानी गर्म हो जाता है। यात्रियों के पीने लायक नहीं रहता। अपना गला तर करने के लिए यात्रियों को बस अड्डे के गेट पर बनीं दुकानों से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। वहीं यात्रियों के लिए निशुल्क शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। शौचालय जाने पर यात्रियों को शुल्क चुकाना पड़ता है। यात्रियों के बैठने के लिए नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम पुराने बस अड्डे से अलीगढ़, हाथरस, हरिद्वार, बरेली समेत कई रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में यात्री बस पकड़ने के लिए बस अड्डे पहुंचते हैं। उनके बैठने के लिए सीमेंट की सीटें हैं। जो लोहे की टिनशेड के नीचे लगी हैं। तापमान बढ़ने पर ये सीटें गर्म हो जाती हैं। इनपर बैठने में यात्रियों को काफी परेशानी होती है।पेड़ के नीचे बैठकर बस का इंतजार करते हैं यात्री

टिनशेड में गर्मी होने के कारण यात्रियों की भीड़ परिसर में लगे नीम के पेड़ के नीचे बैठकर बस का इंतजार करती है। इनमें कई यात्री जमीन पर बैठे दिखाई देते हैं। तो कुछ अपने बैग और सूटकेस पर बैठकर बस का इंतजार करते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.