हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा के पास स्थित राल स्थित देवरहा बाबा गोशाला में ग्रीन लैंड विकसित होगा। इसमें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद 20 हजार पौधे लगवाएगा। साथ ही पर्याप्त हरियाली के लिए मृदा परीक्षण कराया जाएगा, जिससे खारे पानी से होने वाली मिट्टी की कमियों को भी दूर किया जा सके। राल क्षेत्र के आसपास पानी खारा है, जो वनस्पतियों के लिए अनुकूल नहीं है। इस कारण यहां पेड़ जिंदा नहीं रह पाते। इस क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली के लिए राल स्थित देवरहा बाबा गोशाला का चयन किया गया है। इस गोशाला में करीब नौ हजार गायें हैं और हरियाली के लिए एक बड़ा क्षेत्र खाली है। यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड से ग्रीन लैंड विकसित कराएगा। इस कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह, मृदा विशेषज्ञ वाके शर्मा, डीएफओ मनीष मित्तल, देवरहा बाबा गोशाला के अजय कुमार और राजेश अग्रवाल के बीच बैठक आयोजित हुई। सबसे पहले खारे पानी की समस्या पर मंथन हुआ। तय हुआ कि सात आठ सौ मीटर दूर जो मीठे पानी का स्रोत है, वहां से गोशाला तक पानी लाया जाएगा। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रबंध भी होगा। एचडीएफसी की ओर से न केवल पौधरोपण किया जाएगा, बल्कि पांच साल तक इनका रखरखाव भी किया जाएगा। एसबी सिंह, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कहा देवरहा बाबा गोशाला में सीएसआर के तहत हरियाली लगाई जाएगी। इससे गोशाला के आसपास का पर्यावरण शुद्ध होगा और मृदा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
