हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर बेटिकट घूम रहे युवकों को टीटीई को धक्का देकर भागना भारी पड़ गया। चार युवकों में से टीटीई ने एक युवक को दबोच लिया और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। युवक को जेल भेज दिया गया है। टीटीई दिनेश मथुरा जंक्शन पर टिकट जांच रहे थे। तभी चार युवकों से टिकट मांगा। किसी के पास टिकट नहीं था। टीटीई ने चारों को जुर्माना बताया। जुर्माने की धनराशि उनके पास नहीं थी। तभी युवक टीटीई को धक्का देकर भागने लगे। चार युवकों में से तीन तो भाग गए पर, एक को टीटीई ने पकड़ लिया। टीटीई ने पकड़े गए युवक प्रवीण निवासी मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक ने अपने दो साथियों के नाम ऋषि, मुकेश बताया है। जीआरपी निरीक्षक विवेक सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए युवक को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
