हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा के गोवर्धन में हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक साधु के साथ युवती ने ऐसी हरकत की, जिसे सुनकर लोग अवाक ही नहीं शर्मसार भी हो रहे हैं। मामला नौ नवंबर रात 11 बजे का है। आधी रात को आई अनजान वीडियो कॉल रिसीव करना साधु को भारी पड़ गया। फोन करने वाली एक युवती थी, जिसने साधु को ब्लैकमेल करने के लिए शर्मनाक योजना ही नहीं बनाई, बल्कि इस योजना में कामयाब होने के बाद साधु से 1.18 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित साधु ने थाने में तहरीर दी है। राधा निकुंज बिहार मंदिर राधाकुंड निवासी साधु दामोदर दास ने बताया कि नौ नवंबर की रात वे सो रहे थे। रात 11 बजे एक अनजान वीडियो कॉल आई। उन्होंने इसे रिसीव किया तो फोन पर एक युवती दिखी, जो निर्वस्त्र हो गई। साधु कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती ने साधु के साथ अश्लील फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद फोन कर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ऐसा न करने के एवज में रकम की मांग की। डरे-सहमे साधु ने सूरज नाम के एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट में कई बार में 1,18,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित साधु ने बताया कि वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र तस्वीर देखकर उन्होंने फोन काट दिया था। बाद में फोन आया। महिला ने कहा कि उसने कहा कि आपके अश्लील फोटो हैं, हमें रुपये दो नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। उन्होंने खाते रकम डाल दी। अब सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर और रुपये मांगे जा रहे हैं। मैंने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
