हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद में संचालित गौशालाओं में सर्वाधिक मात्रा में पराली पहुंचाने वाले द्वितीय सप्ताह के जनपद की तीन ग्राम पंचायतों के गौ-मित्र, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और किसान सहायक को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद में 35 अस्थायी सरकारी गौशाला ग्रामीण क्षेत्र में तथा 12 सरकारी गौशाला नगरीय क्षेत्र में संचालित हैं। सर्वाधिक पराली गौशालाओं में पहुंचाने वाले तीन ग्राम पंचायतों को शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ग्राम पंचायत कुंजेरा के प्रधान देवी सिंह पटेल, लेखपाल रामबाबू सैनी, ग्राम पंचायत अधिकारी चौहल सिंह तथा किसान सहायक दुर्गा प्रसाद , ग्राम पंचायत सुरीर प्रधान लक्ष्मी देवी और अजनोठी छाता ग्राम पंचायत प्रधान व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत कुंजेरा प्रधान देवी सिंह ने बताया जनपद मथुरा द्वारा सरकारी गौशाला जमुनावता में गौवंश के भाषण-पोषण हेतु सप्ताह में सर्वाधिक पराली 50 कुंटल दान के रूप में पहुंचाये जाने पर सम्मानित किया गया और गैर सरकारी गौशालाओं में 250 कुंटल पराली दान रूप में दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
