हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में सोमवार को मांस की बिक्री होने की सूचना पर पहुंचे गोविंदनगर की डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने महिला समेत तीन आरोपियों को अमरनाथ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब 50 किलो से अधिक मांस बरामद किया गया है। यह मांस कोसीकलां से शहर में बिकने के लिए लाया जा रहा था। मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके मांस की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को चौकी प्रभारी को खबर मिली कि कोसीकलां से शहर में मांस बिकने के लिए आ रहा है। इस पर डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने रिक्शा में सवार मां और बेटे समेत तीन को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गई महिला शकीला और उसका बेटा सुल्तान निवासी नई बस्ती के अलावा सोहेल निवासी मेवाती मोहल्ला है। इनके कब्जे से करीब 50 किलो से अधिक मांस बरामद किया गया है। मांस को जांच के लिए वेटनेरी विवि की लैब में भेजा गया है। तीनों के खिलाफ गोवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। खास यह है कि जब जब प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस की बिक्री होती है तो चौकन्नी पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। इससे पहले भी कई को मांस की बिक्री करते पकड़े जाने पर जेल भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes