हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज शिलाओं पर चढ़ने वाला दूध मंदिर प्रबंधन की लापरवाही से नालियों में बह रहा है। इससे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु परेशान हैं।खाद्य विभाग की टीम ने गोवर्धन के दानघाटी, मानसी गंगा व मुखारबिंद जतीपुरा मंदिर में चढ़ने वाले दूध को टैंकों में इकट्ठा कर उसको शोधित करने के लिए जुलाई 2017 में योजना तैयार की थी। इसके बाद इन मंदिराें में चढ़ने वाले दूध के लिए प्लांट बनाए गए थे। कुछ दिनों तक यह व्यवस्था चलीं, अब वह व्यवस्था फैल नजर आने लगी है। दानघाटी मंदिर में गिरिराज शिलाओं पर चढ़ने वाला दूध प्लांट में न जाकर परिक्रमा किनारे नाली में बह रहा है। शनिवार को एसडीएम सुरेश चंद पुलिस बल के साथ परिक्रमा मार्ग एवं दूध प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। दूध प्लांट बंद मिलने पर मंदिर के मुनीम अशोक कुमार को हिदायत देकर प्लांट शुरू कराया। सुरेश चंद, एसडीएम गोवर्धन ने बताया दानघाटी मंदिर पर चढ़ने वाले दूध के नालियों में बहने की जानकारी मिली थी, प्लांट चेक किया गया। वह बंद मिला। मंदिर के मुनीम को हिदायत देकर प्लांट शुरू करा दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
