• Tue. Feb 10th, 2026

गिरिराज मुखारबिंद मंदिर के सेवायत और कमेटी के सदस्यों पर केस दर्ज

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज जी मुखारबिंद मंदिर के सेवायत पर पुलिस ने निजता हनन का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य की तहरीर पर हुई है। एक नामजद और मंदिर कमेटी के अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 10 नवंबर को नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य 500 शिष्यों के साथ कुनबाड़ा भोग लगाने जतीपुरा स्थित गिरिराज जी मुखारबिंद मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि मंदिर परिसर में कमेटी के लोगों ने पीठाधीश्वर से मोबाइल छीन लिया। 45 मिनट इसे अपने पास रखा। सार्वजनिक रूप से उनकी निजता का हनन किया गया। इससे नाराज पीठाधीश्वर के एक फोन से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस मंदिर पहुंची। नागोरिया पीठाधीश्वर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सेवायत ईशु मुखिया निवासी आन्यौर और मंदिर कमेटी के अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर में अभद्रता आम बात है
जतीपुरा के मुखारबिंद मंदिर में तीर्थ यात्रियों से सेवायत/पंडों के द्वारा अभद्रता आम बात है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से अब तक चार बार यात्रियों से मारपीट व अभद्रता के मामले सामने आ चुके हैं। मारपीट के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई से कतरा रही है। नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य की तहरीर पर निजता हनन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.