• Tue. Feb 10th, 2026

वृन्दावन विद्या पीठ इंटर कॉलेज में शिक्षक के डांटने पर छात्र ने शिक्षक को पीटा

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love

गणित की कॉपी न लाने पर शिक्षक ने डांटा था, छात्र पर केस दर्ज

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वृंदावन विद्या पीठ इंटर कॉलेज में अध्यापक ने छात्र को कॉपी लेकर न आने पर उसे डांटा। इससे नाराज छात्र ने शिक्षक को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया।
गोधूलिपुरम निवासी पंकज सिंह ने बताया कि वह वृंदावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज के गणित के सहायक अध्यापक पद पर 2004 से कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने तीसरे घंटे में कक्षा 10 में गणित पढ़ा रहे थे। एक छात्र से जब उन्होंने गणित की किताब और कॉपी मांगी तो वह किताब लेकर आया था और न ही कॉपी। जब उन्होंने छात्र से सवाल किया कि कॉपी-किताब क्यों नहीं लाए हो, इसके बाद छात्र ने अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे। नीचे पटककर उन्हें लात घूंसों से पीटा। जिससे उनकी तर्जनी अंगुली में चोट है, अनामिका अंगुली कट गई। प्राइवेट पार्ट और सिर में चोट लग गई। कक्षा के बाकी विद्यार्थियों ने उन्हें बचाया। अध्यापक ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी छात्र ने जान के मारने की धमकी देते हुए उन्हें स्कूल से बाहर देख लेने की धमकी दी है। यह घटनाक्रम विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.