• Tue. Feb 10th, 2026

ठा. श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर का मामला: अधिकारी सेवायतों का मन टटोलने पहुंचे, भीड़ नियंत्रण पर हुआ मंथन

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की बिगड़ी व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की फटकार के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में है। शनिवार शाम ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के मोहनबाग गेस्टहाउस में डीएम पुलकित खरे, जिला जज राजीव भारती, एसएसपी अभिषेक यादव, सिविल जूनियर डिवीजन एवं मंदिर प्रशासक कोमल शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के साथ बैठक की। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, मंदिर में दर्शन का समय दो घंटे बढ़ाने, ठाकुरजी के श्री विग्रह को जगमोहन में लाकर दर्शन कराने, मंदिर के अंदर रेलिंग लगाकर दर्शन कराने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। अधिकारी कुछ नहीं बोले, मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने अपनी-अपनी राय रखी। यह कॉरिडोर निर्माण की दिशा महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। अधिकतर सेवायत गोस्वामियों ने राजभोग और शयनभोग सेवाओं की दोनों पालियों में आधा-आधा घंटे पहले और बाद में समय बढ़ोतरी का सुझाव दिया। कुल दो घंटे अतिरिक्त समय बढ़ाने पर एक राय बनी। कुछ ने कहा कि पूरे साल मंदिर के दर्शन समय को यथावत रखा जाए। वहीं कुछ सेवायतों ने ठाकुरजी के श्री विग्रह को गर्भ गृह के स्थान पर जगमोहन से दर्शन कराने एवं जगमोहन को और बड़ा करने का सुझाव दिया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि यह उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही संभव होगा। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव के मंदिर के अंदर जिगजैक बैरिकेडिंग (रेलिंग) के सुझाव पर सेवायतों ने सवाल खड़े किए। स्लैब नीचे कराने का भी सुझाव दिया। मंदिर परिसर के स्थान पर चबूतरे पर बैरिकेडिंग या अन्य व्यवस्था कर मंदिर में दर्शन की व्यवस्था की जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के मुद्दे पर प्रवेश द्वारों को नीचे जमीन तक करवाकर स्लैब बनवाने का भी सुझाव दिया। इस बैठक में एडीजे संजय चौधरी, एसपी सिटी एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सदर के अलावा मंदिर सेवायत रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, बालकिशन गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, भिक्की गोस्वामी, प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, विलास गोस्वामी, आभाष गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी के साथ मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा और उमेश सारस्वत मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.