हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन मार्ग के एक आश्रम की महिला ने आश्रम संचालक समेत तीन पर छेड़छाड़ एवं विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत को देकर कार्रवाई दुष्कर्म की कोशिश की मांग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना हाइवे के गोवर्धन मथुरा मार्ग पर आश्रम में एक महिला 35 वर्षों से निवास कर रही है। आरोप है कि 9 नवंबर को आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला ने बताया कि एक आरोपी कमरे में घुस आया, उसने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद धमकी दी कि तेरा मुंह काला करके आश्रम से भगाएंगे। शोर मचाने पर काम करते लोगों ने उसे बचाया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
