• Tue. Feb 10th, 2026

व्रन्दावन में विदेशी अभिनेत्री का मोबाइल गाने की शूटिंग के समय हुआ चोरी

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में केशी घाट पर एक गाने की शूटिंग कर रही विदेशी अभिनेत्री का मोबाइल चोरी हो गया। कीमती मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही शूटिंग में लगी टीम खोजने में जुट गई, लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो इसकी शिकायत कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दी। वृंदावन के यमुना किनारे केशी घाट पर एक गाने की शूटिंग चल रही थी। केशी घाट पर चल रही शूटिंग में कोलंबिया निवासी अभिनेत्री उलियाना अभिनय कर रही थीं। उलियाना पिछले कुछ समय से वृंदावन में रह रही हैं और उन्होंने अपना नाम अंबिका दासी रख लिया है। अंबिका अपनी टीम के साथ केशी घाट पर गाना शूट कर रही थीं इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। अज्ञात चोर अभिनेत्री का आई प्रो 13 मोबाइल शूटिंग के दौरान चोरी कर ले गए। मोबाइल चोरी होने की जानकारी अभिनेत्री अंबिका को तब हुई जब उन्होंने ब्रेक के दौरान अपना फोन चैक किया। जिस जगह फोन रखा वहां न मिलने पर अंबिका ने इसकी जानकारी टीम को दी। टीम के सदस्यों ने मोबाइल को तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। काफी देर तलाश करने के बाद जब मोबाइल कहीं नहीं मिला तब इसकी जानकारी देने अंबिका अपनी टीम के साथ वृंदावन कोतवाली पहुंचीं। जहां उन्होंने पुलिस को मोबाइल चोरी होने की शिकायत लिखित में दी। शिकायत करने थाना पहुंची अंबिका के सहयोगी अनुराग ने बताया कि चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। फोन पर काफी देर तक रिंग गई बाद में उसे बंद कर दिया। पुलिस से शिकायत की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.