हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में स्वामी विवेकानंद जन सेवा समिति ने कांशीराम कॉलोनी के पास तीसरे नि:शुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इसमें महिलाओं एवं युवतियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई, कढ़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद जन सेवा समिति ने पीड़ित मानवता की सेवा एवं महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ये शुरू किया है। जिसमें नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 6 माह तक ये बैच चलेगा। इसमें 60 महिला एवं युवती प्रशिक्षण ले रहे हैं। समिति द्वारा कैलाश नगर एवं तराश मंदिर क्षेत्र में दो निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं तीसरे प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ कांशीराम कॉलोनी के निकट मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मुकेश सारस्वत एवं उद्योगपति अनुराग गोयल ने किया। समिति के अध्यक्ष दलवीर सिंह यादव ने कहा कि समिति सेवा को संकल्प से सिद्धि तक अनवरत रूप से चला रही है। यही कारण है कि महिलाओं एवं युवतियों में प्रशिक्षण लेने के जोश एवं उत्साह को देखते हुए समिति द्वारा तीसरे प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर ओपी शर्मा, महावीर शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, यदुनंदन आचार्य, गणेश अग्रवाल, अर्चना यादव, सत्य राम सिंह यादव, सोनी झा, जयमाला, कौशल्या आदि उपस्थित थे। संचालन सचिव अभिलाष श्रीवास्तव ने किया। संयोजक अनिल गोस्वामी ने आभार जताया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
