हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह के बेटे पर एक पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पंप कर्मचारी ने मामले की शिकायत कृष्णा नगर पुलिस चौकी में भी की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बताई जा रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, इसमें गोवर्धन के भाजपा विधायक के बेटे भानु यहां स्कूटी में पेट्रोल डलवाने आए दिखाई दे रहे हैं। सौंख रोड स्थित भूरा पेट्रोल पंप के कर्मचारी किशोर का आरोप है कि विधायक पुत्र ने दो सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया और बिना रुपये दिए जाने लगे। कर्मचारी ने रुपये मांगे, तो उससे बिगड़ गए। बताया कि पहले पैसे दे चुके हैं।पंप संचालक भूरा का कहना है कि रुपये मांगने पर विधायक के बेटे ने अभद्रता की और मारपीट की। पंप के हेड करतार के साथ भी अभद्रता की है। ये घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद है। 112 पर सूचना दी तो पुलिस भी पहुंच गई। पंप कर्मचारी किशोर ने कृष्णा नगर पुलिस चौकी पर शिकायत दी है। चौकी प्रभारी अजय अवाना का कहना है कि मैं पेट्रोल पंप पर गया था। वहां रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, पता चला है कि विधायक पुत्र ने पहले रुपये दे दिए थे। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। विधायक मेघश्याम ने बताया कि मारपीट और अभद्रता का आरोप झूठा है। बेटे ने पेट्रोल डलवाने के साथ ही रुपये दे दिए थे, लेकिन कर्मचारी भूल गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
