• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन में रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया राधारानी कुंड,गुलाब पंखुड़ियों में राधारानी ने किया नौका विहार

ByVijay Singhal

Nov 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में बीती शाम जलस्वरूपा राधारानी का आंगन रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठा। आसमान में आतिशबाजी की छटा, कुंड के चारों तरफ झिलमिलाती रोशनी और जल में अनुपम छटा बिखेरते पुष्प पंखड़ियां के मध्य नौका बिहार करती श्री राधारानी का दृश्य स्वर्ग का एहसास कराता नजर आया। गिरिराज भक्त विनोद के नेतृत्व में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, इंग्लैंड, इंडोनेशिया आदि जगहों के सैकड़ों भक्तों ने राधारानी कुंड के घाटों पर रंग बिरंगी लाइटें लगाकर भव्य सजावट की और कुंड के चारों तरफ गुलाब की पंखड़ियां बिखेर कर सजावट में चार चांद लगा दी। रात्रि में आसमान में अतिस्बाजी करते हुए जल स्वरूपा श्री राधारानी का राधारानी कुंड में नौका विहार लीला का मंचन किया गया। राधाकुंड पर सतरंगी छटा और राधारानी का मनमोहिक दृश्य को देखने के लिए राधाकुंड, कुंजेरा, मुखराई, पाली, बसोंती, जुल्हेंदी, गोवर्धन आदि जगहों से सैकड़ों भक्तों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही। मनमोहिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते नजर आए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.