• Tue. Feb 10th, 2026

कृष्णा कन्हाई ने आयोजित की चित्र प्रदर्शनी,मुंबई की ताओ आर्ट गैलरी में हुई, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया उद्घाटन

ByVijay Singhal

Nov 12, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के वृंदावन निवासी देश के प्रख्यात चित्रकार पद्म श्री कृष्णा कन्हाई ने चित्र प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी वर्ली मुंबई की ताओ आर्ट गैलरी में आयोजित हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं सांसद श्रीकांत शिंदे ने किया। इस प्रदर्शनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, सांस्कृतिक कार्य, वन एवं मत्स्य व्यवसाय मंत्री महाराष्ट्र सुधीर मुनगंटीवार भी पहुंचे। कहा कि यह प्रदर्शनी मुंबई के लोगों के लिए अनोखी है। वृंदावन से कृष्ण मुंबई पधारे हैं। ये ऐसे भक्ति मय चित्र हैं, जिसमें हमारे देश की संस्कृति तथा भारत का इतिहास दिखाई देता है। कहा कि ये चित्र इतने सुंदर हैं तो वास्तव में कृष्ण कितने सुंदर होंगे। कृष्ण कन्हाई के चित्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी अद्भुत चित्र प्रदर्शनी मुंबई में पहली बार आयोजित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी ऐसी प्रदर्शनी होनी चाहिए। सभी नेताओं ने कृष्ण कन्हाई द्वारा बनाए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का पोट्रेट जो संसद भवन में लगा है, उसकी बहुत प्रशंसा की। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी चित्रों को देखकर अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि मुझे आपके चित्रों तथा आपसे प्यार हो गया है। शिल्पा ने अपने घर के लिए भी एक चित्र को पसंद किया। कृष्ण कन्हाई ने इस तरह के चित्रों की प्रदर्शनी मुंबई में पहली बार आयोजित की थी। इन चित्रों में आधुनिक तथा पारम्पारिक शैली को मिश्रित करके समयकालीन बनाया गया था। इस चित्रकला प्रदर्शनी का सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी, कल्पना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.