• Tue. Feb 10th, 2026

विजय इक्का हत्या के मामले में राजस्व परिषद के अध्यक्ष से अदालत में कराए बयान दर्ज

ByVijay Singhal

Nov 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवादा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में 21 वर्ष पूर्व सेंट फ्रांसिस स्कूल के रसोइया विजय इक्का की हत्या के मामले में शुक्रवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष व तत्कालीन डीएम संजीव मित्तल ने एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में बयान दर्ज कराए। इस दौरान उनसे अन्य अधिवक्ताओं ने जिरह भी की। वह करीब डेढ़ घंटे तक अदालत मेें रहे। नवादा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में रहने वाले फादर जार्ज ब्रदर के घर पर बदमाशों ने डाका डाला था। इस दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या भी कर दी थी। हाईवे थाना पुलिस उनके रसोइया विजय इक्का को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन मेें लाए थे। पूछताछ के दौरान विजय इक्का की पुलिस लाइन में मौत हो गई। स्कूल के संचालक ब्रदर इम्युनल ने तत्कालीन नरहौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, सिपाही दिनेश उपाध्याय को नामजद कराया था। बाद मेें जांच सीबीसीआईडी को चली गई थी। एडीजीसी मुकेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने अदालत में बयान दर्ज कराए। उनसे वरिष्ठ अधिवक्ता हुकुम चंद तिवारी, उमाकांत चतुर्वेदी तथा संतोष शर्मा के साथी अधिवक्ताओं ने जिरह की। इस केस में अगली सुनवाई २१ नवंबर को होगी। इससे पूर्व सात अक्तूबर को भी उन्होंने अदालत मेें उपस्थित होकर इसी केस मेें बयान दिए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.