• Tue. Feb 10th, 2026

धौलीप्याऊ पर पेड़ से लटका मिला शव, कंपिल के जगराम सिंह का था शव

ByVijay Singhal

Nov 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के धौलीप्याऊ में दो रोज पूर्व पेड़ से लटके मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त फर्रुखाबाद के जिनौल कंपिल निवासी जगराम सिंह 65 वर्षीय के रूप में हुई है। वह पिछले चार रोज से अपना घर से लापता था। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी भी संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। आसपास के क्षेत्र में पोस्टर लगवाकर इनकी तलाश की। परिजनों ने वृद्ध की हत्या की आशंका व्यक्त की है। शहर कोतवाली के तहत मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म के निकट धौलीप्याऊ क्षेत्र में दो रोज पूर्व पेड़ से लटका शव मिला था। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार को उसके परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे, जहां उसकी शिनाख्त करते हुए बताया कि 7 नवंबर की दोपहर घर से दवा लेने की कहकर निकले थे और उसके बाद से उनका पता नहीं चला। परिजन ने इसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा संबंधी पोस्टर भी आसपास के क्षेत्र में लगवाए। मृतक के बेटे सतीश का कहना है कि वृद्ध के शरीर पर चोटों के कई निशान हैं, जिसका लगता है उनकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त परिजनों ने की है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.