• Tue. Feb 10th, 2026

छत पर ऑनग्रिड सोलर सिस्टम लगाने पर मिलेगा सरकारी अनुदान

ByVijay Singhal

Nov 11, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए केन्द्रीय एवं राज्यानुदान दोनों का लाभ मिलेगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को एमएनआरई भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल¼www.solarrooftop.gov.in पर उपभोक्ता को अपना आवेदन/पंजीकरण कर कराना होगा।केन्द्रानुदान के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 01 किलोवाट से 03 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट संयत्र पर अनुदान 14,588 रुपये प्रति किवा अनुमन्य है। 03 किवा से अधिक 10 किवा तक संयत्रों पर 7,294 रुपये प्रति किवा अनुदान अनुमन्य है। इसके अतिरिक्त राज्यानुदान रुपये 15,000- प्रति किवा अधिकतम 30 हजार रुपये दिये जाने का प्राविधान है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बताया है कि कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी यूपीनेडा पोर्टल पर जाकर की जा सकती है।¼www.upnedasolarrooftopportal.com½ पोर्टल पर वेंडर की सूची उपलब्ध है। जिससे लाभार्थी अपने वेंडर (संयत्र स्थापनाकर्ता फर्म) का चयन उक्त पोर्टल के माध्यम से कर सकते है। संयंत्र की स्थापना के उपरान्त राज्यानुदान यूपीनेडा द्वारा एवं केन्द्रानुदान सम्बन्धित डिस्काम (विद्युत विभाग) द्वारा संयंत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के खाते में (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त होगा। सोलर सिस्टम से प्रति किलोवाट लगभग 04 यूनिट तक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होता है। इस प्रकार 01 किलोवाट संयंत्र से एक माह में लगभग 120 यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा। जिससे उपभोक्ता को 120 यूनिट बिजली का बिल कम पड़ेगा। संयत्र पर व्यय की गयी धनराशि 3 से 4 वर्ष वसूल हो जाती है। इस बारे में पूरी जानकारी परियोजना अधिकारी उप्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यूपीनेडा, राजीव भवन से ली जा सकती है। मोबाइल नम्बर 9415609023 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.