• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन के आउटर पर मिला पुजारी का शव

Byvijay.singhal1233

Feb 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव मथुरा रेलवे जंक्शन के आउटर पर मिला है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पर कर्जा हो गया था। सूदखोरों से परेशान था। हालांकि मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। सेवाकुंज गली स्थित मणिपुर मंदिर में 60 वर्षीय गोपाल शर्मा लंबे समय से पूजा सेवा करते थे। मंदिर परिसर में आवास में वह परिवार के साथ रह रहे थे। उसका शव शुक्रवार सुबह जीआरपी पुलिस को मथुरा रेलवे स्टेशन के आउटर पर मिला। मृतक के पास मिले कागजों से उसकी पहचान गोपाल शर्मा निवासी वृंदावन के रूप में हो सकी। चर्चा है कि गोपाल पर लाखों रुपये का कर्ज था। सूदखोर परेशान कर रहे थे। इस कारण वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे घर से निकल गए थे। जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि मौत हार्टअटैक से हुई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.