• Tue. Feb 10th, 2026

सीएम की फटकार के बाद अफसर एक्शन में आये

ByVijay Singhal

Nov 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बेरी में रेल से 16 गाय कटने पर चौकी इंचार्ज सहित तीन निलंबित

पशुधन अधिकारी और रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की

मथुरा। फरह ब्लॉक अंतर्गत गांव बेरी के रेलवे फाटक के आसपास दो दिन के दौरान 16 गायों के रेल से कटने की घटना को गंभीरता लेते हुए डीएम ने तीन कर्मचारियों को निलंबित और दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए है। डीएम के इस कदम से अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। 6 और 8 नवंबर को गांव बेरी रेलवे लाइन पर 16 गायें रेल से कटकर मर गई थीं। इसमें ६ नवंबर को 4 और ८ नवंबर को 12 गायें कटी थीं। घटना के बाद अफसरों ने बहुत ही हल्के में लिया था लेकिन बुधवार को जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान डीएम व एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था, सड़क, श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर समेत विभिन्न मुद्दों पर फटकार लगाई तो अधिकारी बृहस्पतिवार को हरकत में आए। आनन फानन में डीएम पुलकित खरे ने गंभीरता से लेते हुए पांच अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल, चौकी इंचार्ज और ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया है। पशुधन अधिकारी और रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.