• Tue. Feb 10th, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया वन निगम इटावा की टीम को निलंबित करने का निर्देश

ByVijay Singhal

Nov 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अफसरों को जमकर फटकारा। काम के प्रति पूरी तरह से लापरवाही पर सीएम ऐसे नाराज हुए कि अफसरों की आवाज नहीं निकल सकी। यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा रोड पर अभी तक चौड़ीकरण न होने पर अफसरों से सवाल पूछा, तो जवाब मिला, वन निगम की टीम पैसे जमा करने के बाद भी पेड़ नहीं काट रही है। ऐसे में चौड़ीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। नाराज सीएम ने लखनऊ फोन कर वन निगम इटावा की टीम को निलंबित कर वहां नए अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के बाद सीएम योगी ने वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस से मथुरा रोड वाया जमुना पार का चौड़ीकरण न होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से पूछा कि ये रोड स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक बना क्यों नहीं। अधिकारियों ने जवाब दिया कि वन निगम इटावा की टीम को पेड़ काटने हैं। लेकिन अभी तक पेड़ नहीं काटे गए हैं। इससे सीएम नाराज हो गए. बोले, ऐसी टीम नहीं चाहिए। उन्होंने लखनऊ में अधिकारियों को फोन कर इटावा वन निगम की टीम को निलंबित करने के निर्देश दिए। कहा कि यहां दूसरे अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। सीएम के तेवर देख आज अधिकारियों का पसीना छूट गया। उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बात को अधिकारी ध्यान में रखें। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को हो रही दिक्कत पर आज फिर अधिकारियों को फटकार लगाई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.