• Mon. Feb 9th, 2026

वृंदावन पहुंचे मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं चौधरी लक्ष्मीनारायण:हरिवंश पुराण कथा में लिया हिस्सा

ByVijay Singhal

Nov 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में गौ-तीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला में हरिवंश पुराण कथा का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को यहां महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण पहुंचे। यहां उन्होंने गौ पूजन करके संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया।
धर्मनगरी वृंदावन में संत महात्मा सनातन के प्रचार प्रसार के लिए जगह जगह भागवत कथाओं के द्वारा आम जनता को भगवान की कथाओं से रूबरू कराने का काम कर रहे हैं। इसी के तहत आचार्य कौशिक महाराज के द्वारा हरिवंश पुराण कथा की जा रही है। इसमें देश भर से हजारों श्रोता कथा का श्रवण कर रहे हैं। पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य के साथ प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी कथा श्रवण करने पहुंचे। जहां व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य कौशिक महाराज द्वारा उनका माला पटुका भेंट कर स्वागत किया। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यहां संतों की वाणी से निकले शब्दों पर यही कहूंगी कि हमारे मुख्यमंत्री बिना भेदभाव सबकी सेवा कर रहे हैं। गौ माता की सेवा के साथ गौशालाओं के माध्यम से गौ सेवा करके काम करेंगे। इस अवसर पर उमा शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, महंत हेमकांत शरण, बिहारीलाल वशिष्ठ आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चेतन स्वरूप पाराशर, पन्नालाल गौतम, पार्षद रसिकबल्लभ नागार्च आदि उपस्थित थे संचालन आचार्य रामदेव शास्त्री ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.