• Mon. Feb 9th, 2026

कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी की गाड़ी के पहिए फंसे, बारिश के कारण गीली हो गई थी मिट्टी

ByVijay Singhal

Nov 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिन के दौरे में बारिश ने विघ्न डाला। मंगलवार शाम को बारिश के कारण सांसद हेमा मालिनी का महारास कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा, वहीं बुधवार की सुबह गांव अजहाई खुर्द स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी की गाड़ी के पहिए मिट्टी में फंस गए। हालांकि उस वक्त गाड़ी में कोई बैठा नहीं था। सीएम योगी परिसर में चल रहे कार्यक्रम में मौजूद थे।  दरअसल, मंगलवार रात मथुरा में बारिश हुई। बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की जमीन गीली हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान वह स्कूल के बच्चों से भी मिले। कार्यक्रम स्थल के बाहर सीएम योगी के काफिले की गाड़ियां बाहर खड़ी थीं। इनमें से एक गाड़ी के चारों पहिए गीली जमीन में फंस गए। मजदूर बुलाकर गाड़ी के पहिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने के कारण दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी वहां से रवाना हो गए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.