हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुलिस ने स्मैक बेचने वाले दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 ग्राम से अधिक स्मैक की पुड़िया बरामद की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने रात करीब आठ बजे शक्खर सिंधी धर्मशाला के पास से धौरेरा निवासी लक्ष्मण बघेल को सात ग्राम स्मैक की पुड़िया के साथ पकड़ा है। लक्ष्मण बघेल मूल रूप से गौरानगर का रहने वाला है। जबकि उसका दूसरा साथी गोविंद कुंड क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र को भट्टर भवन के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 6.2 ग्राम स्मैक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों युवकों को स्मैक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है। यह माचिस में रखकर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया रखकर बेचते थे। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
