हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा मसानी एवं विजिलेंस टीम ने मंगलवार को तड़के कार्रवाई करते हुए 15 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इससे गड़बड़ी करने वालों में खलबली मची रही। एसडीओ मसानी विकास शर्मा एवं विजिलेंस टीम के संयुक्त तत्वावधान में डीग गेट क्षेत्र में तड़के अभियान चलाया गया।

जेई प्रतीक गुप्ता एवं टीम ने सूचना के आधार पर बिजली चोरी करने वालों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की। टीम द्वारा 15 स्थानों पर चोरी पकड़ी गई। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो टीम को क्षेत्र में देखा। कुछ लोगों ने अवैध केबिलों को हटाने का प्रयास किया। चोरी करते पकड़े लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एसडीओ विकास शर्मा के अनुसार 15 लोग बिजली चोरी करते मिले।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
