• Mon. Feb 9th, 2026

वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर मेंहित हरिवंश महाप्रभु रचित राधा सुधा निधि के पदों की एल्बम भगवान के चरणों में की गई अर्पित

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में कार्तिक महोत्सव चल रहा है। इसके अंतर्गत हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा रचित श्री राधा सुधा निधि पर आधारित एल्बम को ठाकुर राधा वल्लभ लाल के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिर के सेवायत टीकैत अधिकारी हित राधेश लाल गोस्वामी ने बताया कि हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा रचित श्री राधा सुधा निधि का पाठ करने एवं गायन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सारे दुख दर्द मिट जाते हैं। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि सूफी भजन गायक ब्रज रसिक जेएसआर मधुकर द्वारा हित हरिवंश महाप्रभु की वाणी श्री राधा सुधा निधि का गायन कर भक्ति भाव की परंपरा को और अधिक प्रचारित करने का जो कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है। इस एलबम के माध्यम से लोगों को हित हरिवंश महाप्रभु की वाणी सहज सुनने का अवसर मिलेगा। भजन गायक जेएसआर मधुकर ने बताया कि श्री राधा सुधा निधि एल्बम में उनके साथ शशि सखी, भावना सखी, लक्ष्य मधुकर एवं मयंक मधुकर ने गायन किया है। कहा कि संत महात्माओं के आशीर्वाद से यह एल्बम सनातन संस्कृति को प्रचारित प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उदित गोस्वामी, शोभित गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, विशाल लाल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी एवं गोपेश गोस्वामी समेत अन्य संत महात्मा उपस्थित थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.