• Mon. Feb 9th, 2026

महिला पुलिसकर्मी से श्रद्धालु ने की धक्का मुक्की, तोड़ी अंगुली

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठा.श्रीबांके बिहारी मंदिर मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार को आई महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की की। धक्का मुक्की में महिला पुलिसकर्मी के हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। दर्द के कारण महिला पुलिसकर्मी रो पड़ी। सोमवार की शाम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ थी। लोग दर्शन के लिए आपाधापी कर रहे थे। कुछ लोग रैलिंग को लांघकर मंदिर में पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गेट नंबर एक के पास सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी कल्पना की महिला श्रद्धालु से बहस हो गई। आरोप है कि श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर उसका हाथ मरोड़ दिया। इस घटना में महिला पुलिसकर्मी के हाथ की अंगुली फ्रैक्चर हो गई। महिला पुलिसकर्मी ने मंदिर परिसर में स्थित डॉक्टरों से उपचार कराया। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.