हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में यमुना बैराज के पास एक लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट का मामला सामने आया है। एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने खुद के साथ चार बदमाशों द्वारा यह वारदात करने की पुलिस को सूचना दी है। हालांकि एसपी देहात की जांच में अभी तक मामला संदिग्ध पाया गया है। पुलिस को संदेह है कि पैसे गबन करने की नीयत से कर्मी द्वारा यह खेल रचा गया है। एसपी देहात ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी दिगंबर निवासी इगलास, अलीगढ़ ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस को फोन किया था। आरोप लगाया था कि बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहा के बल पर उससे करीब एक लाख रुपये और बिना सिम का मोबाइल लूट लिया है। पुलिस ने देर रात तक सीसीटीवी खंगाले, मगर जिस रास्ते और वारदात स्थल पर कर्मी द्वारा खुद से लूट होने की बात कही है। सीसीटीवी में वहां से कोई आता-जाता नहीं कैद हुआ है। दिगंबर बार-बार अपने बयान भी बदल रहा है। रकम की जानकारी भी स्पष्ट नहीं दे रहा है। बिना सिम का मोबाइल बताया जाना भी संदेह के घेरे में है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
