हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के लिए आई एक महिला श्रद्धालु को अज्ञात बदमाशों ने शिकार बना लिया। महिला श्रद्धालु के कानों के कुंडल खींचकर छीन ले गए। जिसमें महिला श्रद्धालु के कान कट गए। इस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो बेहोश हो गई। महिला के परिजनों ने गोवर्धन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस समय कार्तिक मास के अवसर पर ब्रजधाम में लाखों कृष्ण भक्त भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लगे हैं। वहीं कान्हा की लीला स्थली गोवर्धन धाम में गिरिराज परिक्रमा करने को लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए अज्ञात बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने राजकुमारी (45) निवासी नसीलपुर फिरोजाबाद के कानों के कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। घटना के समय महिला का कान कट गया। महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। राजकुमारी अपने परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आई थीं। घायल महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि 10 हजार से ज्यादा के कुंडल थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
