हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। इस पर उन्होंने अवर अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी बृहस्पतिवार को आनंदवन फेस-2 में किए जा रहे 135 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य के औचक निरीक्षण को पहुंचे। इंटरलॉकिंग टाइल को खुदवा कर गुणवत्ता की जांच की गई। गिट्टी और मिक्सचर की भी जांच की गई। अमानक सामग्री पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ही अवर अभियंता उमेश कुमार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अवर अभियंता एवं निर्माण ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सड़क में पाई गई कमियों को तत्काल सही कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एसपी मिश्र, सहायक अभियंता शशांक सिंह मौजूद रहे। 15 लाख से निर्माण कार्य हो रहा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड संख्या 6 आनंदवन फेस 2 में श्रवण तिवारी के मकान से देवेंद्र के मकान तक 135 मीटर लंबी एवं 5.70 चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मैसर्स पीडी कांट्रेक्टर के ठेकेदार को इस काम का जिम्मा मिला है। इस कार्य की कुल लागत 15 लाख रुपये है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
