• Fri. Jul 10th, 2026

युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास फेंका शव, चेहरा कूचा गया; दहशत में लोग

ByVijay Singhal

Jan 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में दोपहर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। इसकी दाईं आंख कुचली गई है। इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना पर सीओ और वृंदावन कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आसपास मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। घटना रमणरेती चौकी क्षेत्र के प्रेम मंदिर के पास सुनरख रोड की है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। मथुरा के वृंदावन इलाके में अज्ञात युवक का शव मिला है। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.