• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा। C F O ने होटल में होटलों सचालकों के साथ अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखने के लिए ली बैठक दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Nov 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित होटल वृंदावन गार्डन में हुए अग्निकांड की घटना के बाद अब अग्नि शमन विभाग किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं। अग्नि शमन विभाग द्वारा मथुरा जिले के सभी होटल संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में सीएफओ ने सभी होटल संचालकों को अग्नि शमन यंत्र दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अग्नि शमन विभाग के मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने मथुरा में संचालित समस्त होटल संचालकों एवं प्रबंधकों के साथ मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में सीएफओ ने समस्त होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को सख्त निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं मानक के अनुसार तत्काल अधिष्ठापित करा लें। बिना अग्नि शमन सुरक्षा व्यवस्था के होटल का संचालन कदापि न करें। यदि उनके द्वारा होटल में अग्नि शमन सुरक्षा व्यवस्था संसाधनों का अधिष्ठापन नहीं किया जाता है तो जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उनके होटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई कमेटी के सदस्यों द्वारा अमल में लाई जाएगी। अग्नि शमन विभाग के फायर स्टेशन ऑफिसर ने बसेरा ग्रुप के होटल बसेरा ब्रज भूमि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एफएसओ ने होटल में आग लगने पर नियंत्रण करने के लिए लगाए गए फायर टेंडर को चैक किया। एफएसओ ने होटल के रूम,रिसेप्शन,लॉबी आदि सभी जगह को देखा। 3 नवंबर को वृंदावन स्थित होटल वृंदावन गार्डन में अग्नि कांड हुआ था। बसेरा ग्रुप के होटल में हुए अग्नि कांड में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई थी वहीं 1 कर्मचारी झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। होटल वृंदावन गार्डन में हुए अग्नि कांड के बाद अग्नि शमन अधिकारी ने होटल के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए होटल को सीज कर दिया था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.