हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उमा मोटर्स के संचालक पवन चतुर्वेदी से साइबर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रकरण में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है। पवन चतुर्वेदी पुत्र विष्णु चौबे निवासी डैंपियर नगर द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार 13 जनवरी को उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पोस्ट ऑफिस से बताया और कहा कि आपके पते पर बैंक से कुछ कागज डिलीवरी होने हैं। डिलीवरी बाॅय घर का पता नहीं तलाश पा रहा है। इसके बाद एक नंबर दिया, जिसे डिलीवरी बॉय का बताया। उक्त नंबर पर कॉल किया। इसके बाद व्हाट्सएप खाता व फोन हैक हो गया। लगभग उसी समय उक्त नंबर से ही अन्य परिजनों पत्नी, पुत्र व भतीजों को भी फोन आए। मामले में अज्ञात साइबर शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
