हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित नंदनवन के पास नीम का पेड़ गिराने वालों के विरुद्ध वन विभाग 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं कर सका है न ही उनकी पहचान हुई है। यही कारण है कि सुनरख आरक्षित वन और मथुरा मार्ग स्थित धौरेरा के जंगल में पेड़ तेजी से खत्म हो रहे हैं। सर्दियों में लकड़ी की आवश्यकता होने पर लोग पेड़ों को काटकर ले जा रहे हैं। बीती चार जनवरी को छटीकरा मार्ग स्थित नंदन के पास मार्ग किनारे विशाल नीम का पेड़ अज्ञात लोगों ने गिरा दिया था। इसके नीचे श्रद्धालुओं की दो कारें दब गई थीं, साथ ही एक यातायात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि नीम का पेड़ गिराने के मामले में विभागीय जांच चल रही है। इसमें संलिप्त लोगों के नाम और उनके निवास स्थान को पता लगाने के लिए टीम लगी है। जानकारी मिलते ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
