• Sat. Jul 11th, 2026

टहलने निकला था लोकेश, रेलवे जंक्शन ट्रैक पर मिली लाश

ByVijay Singhal

Jan 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रात: टहलने निकले युवक की लाश रेलवे जंक्शन के दिल्ली आउटर पर रक्तरंजिश हालत में पड़ी मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान बालाजीपुरम निवासी लोकेश पुत्र मांगे के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि सुबह के वक्त पुलिस टीम गश्त पर थी। तब उन्हें रेलवे लाइन पर युवक की लाश पड़ी दिखाई दी। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों के मुताबिक लोकेश टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। लोकेश ट्रेन की चपेट में कैसे आ गया। इसे लेकर परिजनों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जीआरपी टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही ये साफ हो पाएगा कि लोकेश की मौत ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुई है। या फिर इसके पीछे कोई और राज छिपा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.