• Sat. Jul 11th, 2026

संस्कृति विवि के पदाधिकरियों को जान से मारने की धमकी

ByVijay Singhal

Jan 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी नजेव्स चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता में हाइवे स्थिति अकबर पुर के समीप संस्कृति विवि की मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश आया है। धमकी देने वाले ने विवि को तबाह करने व पदाधिकारियों को जान से मारने की बात कही है। संस्कृति विश्वविद्यालय के सचिव रवि त्रिवेदी की तहरीर पर पुलिस ने चौथ मांगने और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। दरअसल, पूर्व में भी विवि से जुड़े पदाधिकारियों को धमकियां मिल चुकीं हैं। तहरीर देने वाले विवि के सचिव ने पहले धमकियां देने वालों पर भी शक जताया है। कोतवाली प्रभारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि संस्कृति विश्वविद्यालय के सचिव के प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर एक्ट व चौथ वसूली का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.