• Sat. Jul 11th, 2026

गजब है योगी की पुलिस, बिना जांच ही जैत थाना पुलिस को क्लीनचिट

ByVijay Singhal

Jan 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेत थाना पुलिस को छिटपुट अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाकर अपनी पीठ थपथपाने वाली जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला जैत थाना क्षेत्र में अलवर की महिला निशा की गला रेतकर हत्या से जुड़ा है। एक जनवरी को महिला का गला रेता गया। उसके प्रेमी ने कथित तौर पर उसी दिन तहरीर दी। पुलिस ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और बुधवार को जब उसकी मौत हो गई तो आनन-फानन केस दर्ज कर लिया। गजब तो तब हो गया जब उच्चाधिकारियों ने भी थाना पुलिस के सुर में सुर मिलाते हुए बिना जांच ही क्लीनचिट दे दी। उधर, पुलिस दस जनवरी को तहरीर देने की बात कह रही है। एक जनवरी को वह निशा के साथ एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा में था। थाने पर आया ही नहीं।

महिला अधिवक्ता मंजू राठी ने बताया कि किसी भी महिला संबंधी संगीन अपराध, जिसमें पीड़िता स्वयं अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को लिखित, मौखिक रूप से जानकारी दे दे। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस को स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का अधिकार है। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि निशा की मौत के प्रकरण में पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचते हुए घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसका वीडियो रिकॉर्ड बयान भी लिया तो उस बयान के आधार पर कार्रवाई क्यों नहीं की। पुलिस की इस कार्यशैली ने आरोपी राजू को खुलेआम घूमने और अपराध कर भागने का मौका दिया।
निशा की पहली शादी अलवर में श्यामलाल से हुई थी। उसने श्यामलाल को पांच साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी ससुराल में ही पड़ोस में रहने वाले सुनील से उसकी नजदीकी हो गई। एक साल पहले दोनों मथुरा आए थे और सहमति संबंध में रहने लगे। निशा का अरमान था कि वह श्यामलाल से तलाक के बाद सुनील के नाम का सिंदूर अपनी मांग में सजाएगी, लेकिन उसके अरमान अधूरे रह गए।
यह है मामला
जैत निवासी श्याम पुत्र मंगल के मकान में सुनील निवासी अलवर, राजस्थान के साथ उसकी प्रेमिका निशा (33) निवासी अलवर रहती थी। एक जनवरी को सुनील किसी काम से बाजार गया था। इसी बीच पीछे से राजू निवासी छटीकरा घर पहुंचा। बंद कमरे में निशा और राजू के बीच किसी बात को लेकर गहमागहमी हुई। इस दौरान राजू ने निशा का गला चाकू से रेत दिया था।
शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी ने कहा मामले में थाना पुलिस से पूछा गया है। पुलिस को घटना वाले दिन थाने पर तहरीर नहीं मिली थी। सुनील, अगारा में निशा का उपचार कराने में व्यस्त था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.