• Sat. Jul 11th, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों ने ली नशे के विरूद्ध शपथ

ByVijay Singhal

Jan 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 12 जनवरी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 12-01-2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आवाहन पर वृंदावन स्थित श्री वृंदावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नशे के विरुद्ध बच्चों द्वारा शपथ ली गयी। इस बीच विद्यालय के लगभग 300 बच्चे उपस्थित रहे। श्रीमती निर्मला सिंह पटेल मा० सदस्य उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा बताया गया कि आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के विरुद्ध एक युद्ध छेड़ा हुआ है, जिसके तहत स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों के पास स्थित तम्बाकू, पान, बीड़ी आदि नशे की दुकानों को हटाए जाने का कार्य भी निरन्तर किया जा रहा है। आज राष्ट्रीय युवा दिवस है। स्वामी विवेकानंद जी का सपना था की प्रत्येक युवा चरित्रवान हो। इसलिए उनकी जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर नशे के विरूद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
      श्री विकास चन्द्र जिला प्रोबेशन अधिकारी मथुरा ने बताया कि हम स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाते है और नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ने के लिए इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता। इसलिए मा0 बाल आयोग के आदेशानुसार जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यवाही निरन्तर की जा रही है। युवा नशे को शान समझते है और यही झूठी शान उन्हें नाश की और ले जाता है। अतः हमारा उद्देश्य को नाश से बचाते हुए नासा तक ले जाना है। इस दौरान नरेन्द्र परिहार, हिमान्शु मिश्रा, वैशाली सोनी, अनिल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.