हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
सीएम डैशबोर्ड पर ससमय फीडिंग कराए- जिलाधिकारी
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, पूर्ति विभाग, बांट माप विभाग, मंडी सचिव तथा खाद्य विपणन अधिकारी को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि अपने कार्यों को सही कराकर डाटा फीडिंग कराएं और सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार करें*
अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें
गंजा, अफीम सहित विभिन्न मादक पदार्थों के प्रति अभियान चलाकर कार्यवाही करें
मथुरा 12 जनवरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति के मास्टर डाटा लॉक करने से अवशेष रही शिक्षण संस्थानों की समीक्षा बैठक, सीएम डैशबोर्ड पोर्टल की समीक्षा बैठक, अभियोजन कार्यों तथा एन.सी.ओ.आर.डी. (नेकॉर्ड) के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त शिक्षण संस्थाओं से संपर्क स्थापित कर मीटिंग सुनिश्चित करे और उन्हें पात्र छात्र छात्राओं की फीडिंग करने को निर्देशित करे। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करे। ससमय फीडिंग कराते हुए शासन को रिपोर्ट प्रषित करे। किसी भी तरह की लापरवाही नही बर्दास्त की जाएगी।
जनपद के विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं सीएम डैशबोर्ड पर सभी विकास कार्यों व योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट शत् प्रतिशत फीड कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की प्रगति को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर निरंतर होती है और डैशबोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही जनपदों की रैंकिंग तय की जाती है, इसलिए अधिकारीगण इसकी महत्ता को समझते हुए अपने-अपने विभागों में क्रियान्वन योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर शत् प्रतिशत अपलोड करें, ताकि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हो सके।
श्री सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग करें और अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। अधिकारीगण सीएम डैशबोर्ड को बहुत ही गंभीरता से ले और जो भी डाटा सीएम डैशबोर्ड पर फीड किया जा रहा है, उसकी एक बार जांच जरुर कर लें और सही डाटा ही पोर्टल पर फीड करें, क्योंकि सीएम डैशबोर्ड की माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मुख्य सचिव महोदय के द्वारा समीक्षा की जाती है।
जिलाधिकारी ने बैठक में ऊर्जा विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, दुग्ध विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पंचायती राज विभाग, जल निगम, पर्यटन विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व आदि विभागों के विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन विभागों की रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पर खराब चल रही है, वह अपने कार्य प्रगति पर विशेष फोकस रखते हुए शत प्रतिशत डाटा की फीडिंग सीएम डैशबोर्ड पर करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि उनकी रैंकिंग में सुधार हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी को कोई समस्या हो वह मुख्य विकास अधिकारी व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए त्रुटि रहित डाटा फीडिंग करायें। सीएम डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग न करने वाले या गलत डाटा फीड करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने सी.एम.आई.एस. पोर्टल की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यदायी संस्था/ विभागों को निर्देश दिए कि जो भी परियोजना जनपद में संचालित की जा रही है, उनको निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए संबंधित विभागों को हस्तांतरित की जाए एवं उसका शत् प्रतिशत डाटा सी.एम. पोर्टल पर फीड करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की समीक्षा करते हुए नगर निगम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रखी जाए, ताकि किसी को भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद में फैमिली आई कार्ड बनाए जाने के लिए अभियान चला कर सभी के फैमिली आई कार्ड बनायें जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, पूर्ति विभाग, बांट माफ विभाग, मंडी सचिव तथा खाद्य विपणन अधिकारी को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि अपने कार्यों को सही कराकर डाटा फीडिंग कराएं और रैंकिंग में सुधार करें। खाद्य विपणन अधिकारी को हिदायत देते हुए कहा किसानों का शत प्रतिशत भुगतान किया जाए।
अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। बैठक में डीएम ने सबसे पहले सभी जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक को संबंधित मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने के निर्देश दिए । साथ ही एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए ससमय कार्रवाई के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है और हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम न्याय ससमय दिला सके। बैठक में शामिल लोक अभियोजन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर पुलिस को दूसरे जिले में पदस्थापित सरकारी गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एस.पी कार्यालय से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए ससमय संपर्क करें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सभी संबंधित पक्षों में समन्वय का होना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि सभी पक्ष आवश्यक कागजात या प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए ससमय संपर्क करें। जिलाधिकारी ने महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने को न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए।
नार्को समन्वय समिति की जिलास्तरीय बैठक में मद्य निषेध के मुद्दे पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नशा मुक्ति केंद्रों के सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्र समस्त मानकों का अनुपालन करे। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिये। आंगनबाड़ी केन्द्रों, कॉलेज और स्कूलों में मद्य निषेध के प्रति जागरूकता अभियान चलाते रहे। साथ ही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए कारगर उपाय करने का कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, नगर मजिस्ट्रेट उमेश चांद निगम, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र, जीएमडीआईसी रामेंद्र कुमार, बीएसए सुनील दत्त, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
