हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तीन दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद शुक्रवार को मोक्षधाम मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाईं गईं 9 दुकानों को नगर निगम के दस्ते ने ध्वस्त कर दी। अब यह मार्ग चौड़ा हो गया है और आवागमन में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी। जयसिंह पुरा मोक्षधाम के रास्ते में बगीची की दीवार और दुकानें बना ली गईं थीं। पिछले करीब 15 साल इन्हें हटाने की कवायद चल रही थी, लेकिन अब तक सिरे नहीं चढ़ी थी। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अतिक्रमणों को ढहाने का आदेश दिया। बीते मंगलवार को बगीची की दीवार ढहा दी गई। इसके बाद दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत देते हुए स्वत: अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। नहीं हटाने पर शुक्रवार सुबह सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार मय पुलिसबल मौके पर पहुंचे और दुकानों के तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खाली कर लिया था। दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होते ही बचा खुचा सामान भी बाहर निकाल लिया। अब इस मार्ग की चौड़ाई 6 मीटर और बढ़ गई है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मोक्षधाम समिति के राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले 15 साल से अतिक्रमण था।

लेकिन अधिकारियों के बार-बार संज्ञान में लाए जाने के बावजूद अब तक इन्हें हटाया नहीं जा सका था। समिति के पदाधिकारियों व समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे के साथ नवनियुक्त नगर आयुक्त शशांक चौधरी से मिले और अतिक्रमण को हटाने का आग्रह किया। इसके बाद नगरायुक्त ने संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि नगर आयुक्त की पहल पर ये अतिक्रमण हट पाए हैं। मार्ग चौड़ा होने से अब शव यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। दोनों ओर से वाहनों का आवागमन भी हो सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
