हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काम धीमी रफ्तार से चल रहा था। सीडीओ के पूछने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण बार-बार काम में रुकावट डाल रहे हैं। काम को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। सीडीओ ने इसकी वजह पूछी तो पता चला कि भूमि अधिग्रहण और रजिस्ट्री का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का भुगतान शेष है। यमुना एक्सप्रेस वे से पागल बाबा मंदिर (वृंदावन) तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीण अड़ंगा लगा रहे हैं। वजह ये है कि भूमि अधिग्रहण और रजिस्ट्री का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सड़क की लम्बाई 7.278 किमी है। इसके साथ ही सीडीओ ने यमुना नदी पर बन रहे 2 लेन सेतु के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता, अवर अभियन्ता को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ काम को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
