मुकेश गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए जो लाइनें पड़ी हुई है। वह प्राय: टूटी हुई और चौंक पड़ी है। जिससे क्षेत्र के निवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है, यदि पीने का पानी आता भी है तो वह सीवर से लाइन जुड़ी होने के कारण गंदा पानी मिलता है। हमारे क्षेत्र में पंचकूला के सामने पार्क में पानी की टंकी बनी हुई है, जो कि सफेद हाथी है, इस टंकी से पानी के कनेक्शन को जोड़ने से क्षेत्र में जल की आपूर्ति की परेशानी नहीं होगी। जल की आपूर्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में गंगाजल की लाइन डाली जाए। पंकज यादव ने बताया कि सेक्टर में काफी समय से खम्भे लगे हुए हैं किंतु आज तक एक भी खंभे पर लाइट नहीं उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाइटे खराब पड़ी हुई है, जिससे क्षेत्र में अंधकार रहता है। जिससे कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं। नरसिंह दास ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने बार-बार लिखित अधिकारियों को अवगत करा दिया है किंतु कोई भी सुनवाई नहीं होती हमारा धैर्य टूट चुका है। इतने बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी क्षेत्र की स्थिति यथावत है। आचार्य अवनीश महाराज ने बताया अधिकारी स्वयं आकर पूरे क्षेत्र का दौरा करें, अन्यथा की स्थिति में हमें क्षेत्र की समस्याओं के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मथुरा वृंदावन नगर निगम के उच्च अधिकारियों की होगी।
