जिला पंचायत राज अधिकारी ने दी सम्मान पाने वालों को बधाई
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
गौशालाओं में अधिकाधिक पराली पहुॅचाने वाले ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा किसान सहायक हुए जिलाधिकारी से सम्मानित
मथुरा 05 नवम्बर। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 35 अस्थाई सरकारी गौशाला ग्रामीण क्षेत्र में तथा 12 सरकारी गौशाला नगरीय क्षेत्र में संचालित हैं। सर्वाधिक पराली गौशालाओं में पहुॅचाने वाले प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा किसान सहायक को प्रति शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में 03 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत नरी के ग्राम पंचायत अधिकारी तरुण वर्मा, लेखपाल पीतम सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती कुशमा देवी तथा सहायक किसान वेदप्रकाश जिन्होंने 875 कुंतल पराली विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाई। द्वितीय स्थान पर ग्राम पंचायत सेमरी के ग्राम पंचायत अधिकारी तरुण वर्मा, लेखपाल नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान नित्तर सिह तथा सहायक किसान वेदप्रकाश जिन्होंने 450 कुंतल पराली विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाई।तृतीय स्थान पर ग्राम पंचायत अकबरपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी गोपाल, लेखपाल देवेन्द्र गर्ग, ग्राम प्रधान निहाल सिह तथा सहायक किसान गोविंद सिंह जिन्होंने 78 कुंतल पराली विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाई। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी द्वारा सम्मान पाने वाले सभी ग्राम पंचायत प्रधान एवं किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हित में और पर्यावरण के हित में कार्य किया है वह बधाई के पात्र हैं।
