हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मुस्लिम समाज के लोगों में रोष, निगम आरआई ने दो दिन में कब्जा हटवाने का दिया आश्वासन
मथुरा। वृंदावन में कैलाश नगर के समीप बंसी वाला क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान कर्बला के रास्ते से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम टीम एक व्यक्ति के प्रभाव के चलते वापस लौटी गयी, ऐसा पहली बार हुआ जब प्रदेश सरकार का बुल्डोजर अवैध कब्जे को ध्वस्त किए बिना ही बैरंग लौट गया। वहीं नगर निगम के आरआई ने मुस्लिम समाज के लोगों को दो दिन में अवैध कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब हो कि मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित बंसीवाला क्षेत्र में मुस्लिम समाज का बरसों पुराना कब्रिस्तान कर्बला हैं। जहां बरसों से मुर्दे एवं मुहर्रम पर ताजिए दफन किए जाते हैं। कब्रिस्तान कर्बला के रास्ते खसरा नंबर 231 पर अवैध कब्जे की शिकायत कमेटी के सचिव मुस्तफा आलम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्व परिषद एवं आगरा मंडलायुक्त को पत्र भेजकर की थी। मामले की जांच के बाद मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने शनिवार को नगर निगम के राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को जेसीबी लेकर कब्रिस्तान के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने के लिए भेजा। कैलाश नगर के समीप मुस्लिम समाज के लोग एवं नगर निगम का जेसीबी राजस्व निरीक्षक आदि टीम के साथ अवैध कब्जा हटवाने से पहले ही एक व्यक्ति के प्रभाव के चलते रुक गए। शनिवार शाम राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यहां कब्रिस्तान का रास्ता दर्ज है, लेकिन पड़ोस के व्यक्ति उसपर कोर्ट का स्टे बता रहे हैं। उनसे कागजात लेकर अधिकारियों को दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह रास्ते से सोमवार को अवैध कब्जा हटवाएंगे। वहीं कब्रिस्तान कमेटी के सचिव मुस्तफा आलम ने कहा कि जहां रास्ता दर्ज हो, वहां स्टे होना संभव नहीं । इधर कब्रिस्तान के रास्ते से अवैध कब्जा हटाने में हिलाहवाली से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
